हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में खाने का ठेला लगाने वाले युवक पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वही पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रामपुर रोड कत्था फैक्ट्री के समीप ठेला लगाने वाले सुमेर कश्यप के 30 वर्षीय पुत्र अमित कश्यप पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया है।
इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घायल अमित कश्यप के पिता किसी काम से बाज़ार गए थे, इसी बीच हमलावरों ने उसपर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल एशियन पेमेंट के गोदाम में कार्य करता है। वही चौकी प्रभारी टीपी नगर सुशील जोशी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, तथा घायल का उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा हैं।