हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट की सुपुत्री के विवाह समारोह में रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम स्थल पहुंचे और मंत्री अजय भट्ट की सुपुत्री को आशीर्वाद दिया। बता दें कि केंद्रीय मंत्री के हल्द्वानी आगमन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट मॉड में थी, और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया गया था।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231126-WA00261-1024x576.jpg)
इधर सिलक्यारा में फंसे मज़दूरों को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्रीय एवं राज्य सरकार मज़दूरों को निकालने के लिए अपना पूरा प्रयास कर रही है। साथ ही सभी एजेंसियां भी मज़दूरों को निकालने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की मोनेटरिंग कर रहे हैं, तथा जल्द की सभी मज़दूर भाइयों की सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)