![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220206-WA0012.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-01-15-at-5.10.48-PM-3-1-896x1024.jpeg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जनपद के पाटी में गुरुवार को एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रैंगल बैंड के पास आज सुबह पांच के लगभग हुआ है। एक कार लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पाटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को खाई से बाहर निकाला।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-08-06-at-5.47.55-PM-4-1.jpeg)
दुर्घटना में घायल सभी को पाटी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। इनमें चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया अन्य दो के गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया। मृतकों की पहचान डूंगर सिंह और होशियार सिंह निवासी नरियाल टाक ढरोंज के रूप में हुई हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार लोग एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद सुबह घर वापस लौट रहे थे।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-6-1.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-1-4-1.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-2-4-1.jpeg)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)