![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220206-WA0012.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-01-15-at-5.10.48-PM-3-1-896x1024.jpeg)
संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। अभी-अभी एक दुःखद समाचार सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की ट्रक के नीचे आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसके पश्चात व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोनू उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र फारुख निवासी वार्ड नं0 24 गफूर बस्ती हल्द्वानी गोला नदी में ट्रक चलाने का कार्य करता है, वहां रोज़ की भांति आज अपना ट्रक चलाने के लिए गोला नदी में गया था, तभी अपने ट्रक में पानी डालते समय एक अन्य ट्रक ने ट्रक को पीछे करते समय सोनू के टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-08-06-at-5.47.55-PM-4-1.jpeg)
जिसे बाद आस-पास खड़े लोगों ने सोनू को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम करा कर घर लाया गया है, जहां घरवालों में कोहराम मचा हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक सोनू के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-1-4-1.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-2-4-1.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-6-1.jpeg)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)