- एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं
हल्द्वानी। पदोन्नति के बाद जनपद टिहरी में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे अमित कुमार सैनी को नैनीताल पुलिस ने भावभीनी विदाई दी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने उनके कार्यकाल के दौरान समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं। अमित कुमार सैनी 3 अक्टूबर 2025 से 18 सितंबर 2026 तक नैनीताल जिले में तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी रामनगर और सीओ ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला।
पुलिस के अनुसार, उनके कार्यकाल में उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कई महत्वपूर्ण मामलों के निस्तारण में अहम भूमिका निभाई। विदाई समारोह में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नैनीताल अंजना नेगी, सीएफओ गौरव किरार सहित नैनीताल पुलिस के अधिकारी और विभिन्न थाना-चौकियों के प्रभारी मौजूद रहे। समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने अमित कुमार सैनी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदोन्नति के बाद अब वह अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।




