रेलवे प्रकरण: पीड़ितों ने रो-रो कर अपने रब से मांगी दुआ

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी के बहुचर्चित रेलवे प्रकरण मामले की बुधवार 24 जनवरी को उच्चतम न्यायालय दिल्ली में सुनवाई होनी है। जिसको लेकर हज़ारों की तादाद में पीड़ितों ने रेलवे प्रकरण को लेकर बनभूलपुरा क्षेत्र में कड़कती ठंड के बीच अपने अल्लाह से रो-रो कर दुआ की औऱ रेलवे प्रकरण से निजात दिलाने की दुआ की। 

रेलवे प्रकरण: पीड़ितों ने रो-रो कर अपने रब से मांगी दुआ

बता दें कि बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नम्बर 17 में रविवार को रेलवे प्रकरण से निजात दिलाने के लिए इज़तेमाई दुआ का एहतेमाम किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया। इमाम लाल मस्जिद मुफ़्ती रिज़वान ने पुरखुलूस दिल की गहराइयों के साथ अपने अल्लाह की बारगाह में रो-रो कर रेलवे प्रकरण पर दुआ की। 

Advertisement

Read more

Local News