सीओ नितिन लोहनी को नैनीताल पुलिस की भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट कार्यकुशलता के बने मिसाल

हल्द्वानी। सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी का सीबीसीआईडी सेक्टर हल्द्वानी में स्थानांतरण होने पर नैनीताल पुलिस ने शुक्रवार को भावपूर्ण विदाई दी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने उनकी कार्यकुशलता, समर्पण और उत्कृष्ट पुलिसिंग की सराहना करते हुए नई तैनाती के लिए शुभकामनाएँ दीं। नितिन लोहनी वर्ष 2021 से नैनीताल जिले में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे। 

Advertisement

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी रामनगर, भवाली, ऑपरेशन और हल्द्वानी के रूप में जिम्मेदारियाँ निभाते हुए कई संवेदनशील मामलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उनकी नेतृत्व क्षमता, त्वरित कार्रवाई और जनसंपर्क शैली ने उन्हें जिले के सफल अधिकारियों में शामिल किया। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्रा, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे, क्षेत्राधिकारी नैनीताल अमित कुमार तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह उपस्थित रहे।

Read more

Local News