- हल्द्वानी, रुद्रपुर, नैनीताल, देहरादून और हरिद्वार समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां
- जनहित और रिक्ति के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से नई तैनाती
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के अधिकारियों के बीच बड़ा फेरबदल करते हुए 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को अविलंब नवीन पद का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।





