![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220118-WA0044-1-818x1024.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-15-at-5.10.48-PM-1-2.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-15-at-5.10.48-PM-3.jpeg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/नानकमत्ता। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का खुलासा करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलायें व चार पुरूष शामिल हैं।
उधमसिंह नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनैतिक देह व्यापार की शिकायत पर नानकमत्ता पुलिस की ओर से शनिवार रात को स्थानीय शिवम वाटिका में छापा मारा गया। इस दौरान पुलिस ने सात लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-08-06-at-5.47.55-PM-4-1024x758.jpeg)
गिरफ्तार लोगों में नानकमत्ता के अखिलेश मिश्रा, पिथौरागढ़ के हरीश प्रसाद तथा भगवान सिंह धारीयाल, खटीमा के धमेन्द्र बम, उत्तर प्रदेश में रामपुर के काजल, झारखंड में गुमला के अंशी मेरी मिंज उर्फ नुक्कु, दिल्ली के हरकेशनगर के पार्वती उर्फ सिमरण शामिल हैं। छापेमारी में पुलिस को कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं व कुछ नकदी भी हाथ लगी हैं। पुलिस ने मौके से छह मोबाइल फोन व अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-6.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-2-4.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-1-4.jpeg)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)