- उत्तर उजाला बरेली रोड से नूरी मस्जिद इंदिरा नगर छोटी रोड तक सड़क की बदहाली पर सामाजिक कार्यकर्ता ने जताया विरोध
हल्द्वानी। शहर में खराब सड़कों की समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता उवेस राजा ने अपने साथियों के साथ विरोध प्रदर्शन कर सड़क की जल्द मरम्मत की मांग उठाई। उत्तर उजाला बरेली रोड से नूरी मस्जिद इंदिरा नगर छोटी रोड तक सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर मंगलवार को सांकेतिक धरना दिया गया। उवेस राजा का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर बने गड्ढों और खराब सतह के चलते दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा की खराब स्थिति का सीधा असर स्थानीय जनता पर पड़ता है। उनका कहना है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोगों के साथ आगे भी आंदोलन किया जाएगा।



