![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220118-WA0044-1-818x1024.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-15-at-5.10.48-PM-1-2.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-15-at-5.10.48-PM-3.jpeg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को किच्छा और कपकोट विधानसभा सीट पर नाराज नेताओं को मना लिया तथा द्वाराहाट और जागेश्वर में बगावत को टालने में सफल रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद अल्मोड़ा के द्वाराहाट, जागेश्वर व कपकोट में मोर्चा संभाला। वह जागेश्वर में डेमेज कंट्रोल के बाद सीधे बागेश्वर के कपकोट विधानसभा पहुंचे और उन्होंने टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक शेर सिंह गडिया से बात की।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
पार्टी सूत्रों ने बताया कि बंद कमरे में हुई मुलाकात के बाद शेर सिंह गडिया मुख्यमंत्री के मान मनोव्वल से मान गये।
इसके बाद गडिया ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश गडिया के लिये वोट भी मांगे। इस दौरान विधायक बलवंत सिंह भौर्याल भी मुख्यमंत्री के साथ रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री भी व्यापारियों से मुलाकात की।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-08-06-at-5.47.55-PM-4-1024x758.jpeg)
इसी प्रकार पार्टी उधमसिंह नगर की किच्छा सीट पर भी पार्टी बगावत को थामने में सफल रही। यहां पार्टी के नेता विधायक राजेश शुक्ला से नाराज थे। यहां मोर्चा संभाला केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा के आवास पर असंतुष्ट नेताओं से पहले बंद कमरे में बातचीत की और कुछ देर बाद विधायक राजेश शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी असंतुष्ट नेताओं के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि लंबे चले गिले शिकवे के बाद अंत में सब ठीक हो गया। हालांकि पार्टी रूद्रपुर में नाराज विधायक राजकुमार ठुकराल को मनाने में नाकाम रही।
द्वाराहाट व जोगेश्वर में भी मुख्यमंत्री धामी का जादू चला और बताया जा रहा है कि वह नाराज नेताओं की नाराजगी दूर करने में सफल रहे। द्वाराहाट में नाराज चल रहे कैलाश भट्ट ने मुख्यमंत्री की बात मानकर अपना नामांकन वापस लेने की बात कही है। आज मुख्यमंत्री जागेश्वर से नाराज चल रहे भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार सुभाष पांडे से मिले और उनकी नाराजगी दूर की। पता चला है कि इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत का रूख किया और वहां नाराज कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-2-4.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-1-4.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-6.jpeg)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)