- एक एएसपी, 10 सीधी भर्ती के डीएसपी और तीन पदोन्नत अधिकारियों के तैनाती आदेश जारी
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। रिक्त पदों के सापेक्ष कुल 14 अधिकारियों को विभिन्न जनपदों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक, 10 सीधी भर्ती के पुलिस उपाधीक्षक तथा तीन पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं। आदेश के तहत आईपीएस अधिकारी देव व्रत जोशी, आईपीएस-आरआर 2023 बैच को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर जनपद हरिद्वार में तैनाती दी गई है।


वहीं पदोन्नति के फलस्वरूप राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पन्त को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय देहरादून में नई जिम्मेदारी मिली है। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधम सिंह नगर और लव शर्मा को नैनीताल में तैनाती दी गई है। इसी क्रम में तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल, आदित्य तिवारी को देहरादून, समीरण भट्ट को नैनीताल, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग तथा विनय सिंह को नैनीताल में तैनाती मिली है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों के नई तैनाती वाले जनपदों और इकाइयों में कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू होगी। रिक्त पदों पर इन नियुक्तियों से संबंधित क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित होने की उम्मीद है।




