
हल्द्वानी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जंयती पर युवा कांग्रेसियों ने प्रियदर्शिनी इंदिरा अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन श्री शनि देव मंदिर राजपुरा के प्रांगण में किया। इस दौरान सियासत व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं विधानसभा अध्यक्ष मौकीन सैफी, जिला अध्यक्ष हर्षित भट्ट, प्रदेश महासचिव रोहित कुमार और प्रदेश महासचिव राधा आर्य ने इन्दिरा गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाष डालते हुए उनके योगदान को सराहा गया। कहा कि उनके समय में बैंकों का राष्ट्रीयकरण, बांग्लादेश का निर्माण, परमाणु परीक्षण कर देश का मान बढ़ाया। इस दौरान पूर्व सभासद शाहजहां बेगम, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा बिष्ट, पार्षद जेबा सलमानी, पार्षद दीपा बिष्ट, राजो टंडन, सुमन देवी, अनीता रंधावा, शशि आर्य, सरोज गोस्वामी को सम्मानित किया गया। वहां गुरप्रीत सिंह प्रिंस, विनोद कुमार, त्रिलोक बनौली, विक्रम रंधावा, सुमित कुमार, नवाज खान, नाजिम सैफी, नदीम सैफी, अविनाश रंधावा, रेहान राजा, गणेश जोशी, अमरजीत सिंह, त्रिलोक सिंह, हेमंत कुमार सूरज, अरसू मलिक आदि मौजूद थे।

इधर पीलीकोठी स्थित एक बैंक्वेट हॉल मे युवा कांग्रेसियों ने महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के नेतृत्व में इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष मीमांशा आर्य ने जानकारी दी कि समाजहित में कार्य करनी वाली 10 महिलाओं और 50 मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने इंदिरा गांधी के पदचिन्हों पर आगे बढ़ने का आहवान किया। सम्मानित होने वाले में मीनाक्षी पांडे, काजल खत्री, नीलू भट्ट, जूही चुफाल, बच्ची बोरा, गुड्डू बिष्ट, आशा दरमवाल, तनुजा जोशी, श्वेता, रिया रही। कार्यक्रम मे प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस हेमंत साहू, लाल सिंह पंवार, संजय जोशी, हर्षित जोशी, प्रीति आर्य, कोमल बिष्ट, रक्षित बिष्ट, अक्षत पाठक, राजा फर्सवान, अशोक विश्वास, आस्था तेजवानी, टीना कांडपाल, निकिता, हिमांशी , कंचन पांडे अर्जुन सिंह, पुष्पा तिवारी मौजूद थे।