सीओ ऋषिकेश पूर्णिमा गर्ग को एएसपी पद पर मिला अलंकरण, एसएसपी देहरादून ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश पूर्णिमा गर्ग को उनके पदोन्नति पद का अलंकरण प्रदान किया गया। उन्हें पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बनाए जाने पर पुलिस कार्यालय में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने प्रतीक चिह्न लगाकर सम्मानित किया।

अलंकरण समारोह में एसएसपी ने पूर्णिमा गर्ग को बधाई देते हुए कहा कि उनकी पदोन्नति उनके कर्तव्यनिष्ठ कार्य, दक्षता और सेवाभाव का प्रतिफल है। उन्होंने गर्ग को भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे नए पद पर भी उसी ऊर्जा और निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगी। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नव-पदोन्नत एएसपी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read more

Local News