Thursday, May 21, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ हल्द्वानी के केमिस्टों का विरोध: एक दिन बंद रहीं मेडिकल दुकानें, सरकार से कड़े कदम की मांग

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
May 20, 2026
in उत्तराखंड, कुमाऊँ, नैनीताल
ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ हल्द्वानी के केमिस्टों का विरोध: एक दिन बंद रहीं मेडिकल दुकानें, सरकार से कड़े कदम की मांग
Share the news

हल्द्वानी। ऑनलाइन दवा बिक्री और कथित अवैध होम डिलीवरी के खिलाफ हल्द्वानी के दवा कारोबारियों ने विरोध दर्ज कराते हुए बुधवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। शहर की मेडिकल दुकानों के बंद रहने से इस मुद्दे पर बढ़ते असंतोष का स्पष्ट संदेश सामने आया। कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन हल्द्वानी ने सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री को जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन का आरोप है कि बिना स्पष्ट कानूनी प्रावधानों के ऑनलाइन दवा बिक्री, फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन और अत्यधिक छूट की नीति न केवल मरीजों की सुरक्षा को खतरे में डाल रही है, बल्कि छोटे लाइसेंसधारी केमिस्टों के अस्तित्व पर भी संकट खड़ा कर रही है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) और उत्तरांचल औषधि व्यवसाय महासंघ के आह्वान पर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन हल्द्वानी से जुड़े दवा विक्रेताओं ने संयुक्त रूप से आंदोलन में भाग लिया और मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि लंबे समय से इंटरनेट के माध्यम से हो रही अवैध दवा बिक्री को रोकने के लिए संबंधित प्राधिकरणों से लगातार गुहार लगाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉

बनभूलपुरा हिंसा मामला: जावेद सिद्दीकी और अरशद अय्यूब को कोर्ट से जमानत

बनभूलपुरा हिंसा मामला: जावेद सिद्दीकी और अरशद अय्यूब को कोर्ट से जमानत

May 21, 2026
हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: सौतेले भाई ने दी सुपारी, कुख्यात शार्प शूटर ‘जैकी’ गिरफ्तार

हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: सौतेले भाई ने दी सुपारी, कुख्यात शार्प शूटर ‘जैकी’ गिरफ्तार

May 21, 2026
भवाली में मौत की खाई में समाई कार, एक ही परिवार के चार समेत 5 की मौत

भवाली में मौत की खाई में समाई कार, एक ही परिवार के चार समेत 5 की मौत

May 21, 2026
रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया JE, टेंडर भुगतान के बदले 50 हजार की मांग, विजिलेंस का बड़ा ट्रैप

रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया JE, टेंडर भुगतान के बदले 50 हजार की मांग, विजिलेंस का बड़ा ट्रैप

May 21, 2026

दवा व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बिना वैध चिकित्सकीय परामर्श और सत्यापित ई-प्रिस्क्रिप्शन के दवाओं की ऑनलाइन बिक्री तथा घर-घर डिलीवरी करोड़ों मरीजों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा दी जा रही अत्यधिक छूट (डीप डिस्काउंटिंग) और कथित प्रिडेटरी प्राइसिंग के कारण छोटे और मध्यम स्तर के केमिस्ट आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। संगठन ने दावा किया कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 तथा संबंधित नियमों में ऑनलाइन दवा बिक्री का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है, बावजूद इसके विभिन्न प्लेटफॉर्म वर्षों से यह गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। ज्ञापन में सरकार से अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाने, बिना सत्यापित ई-प्रिस्क्रिप्शन दवा वितरण और होम डिलीवरी पर प्रतिबंध लगाने, संबंधित अधिसूचनाओं को वापस लेने तथा अत्यधिक छूट और प्रिडेटरी प्राइसिंग पर अंकुश लगाने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि देशभर के केमिस्ट और दवा विक्रेता स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की मजबूत रीढ़ रहे हैं और कोविड महामारी जैसे संकट काल में भी उन्होंने निर्बाध दवा आपूर्ति सुनिश्चित कर अहम भूमिका निभाई थी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार से जनहित, मरीजों की सुरक्षा और छोटे दवा कारोबारियों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

Previous Post

बिजली कटौती पर विभाग का बड़ा दावा: ‘हल्द्वानी में पर्याप्त बिजली, लोकल रोस्टिंग नहीं’, ओवरलोडिंग पर ही होती है सीमित लोड शेडिंग

Next Post

शादी का झांसा, बाउंसर और हथियारों का डर! पुलिस का बड़ा एक्शन, नरेश पाण्डे के गनर का हथियार जब्त

Next Post
शादी का झांसा, बाउंसर और हथियारों का डर! पुलिस का बड़ा एक्शन, नरेश पाण्डे के गनर का हथियार जब्त

शादी का झांसा, बाउंसर और हथियारों का डर! पुलिस का बड़ा एक्शन, नरेश पाण्डे के गनर का हथियार जब्त

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In