![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220118-WA0044-1-818x1024.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-15-at-5.10.48-PM-1-2.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-15-at-5.10.48-PM-3.jpeg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/पिथौरागढ़। शहर में भाभी को मार कर गधेरे में फेंकने के आरोपी देवर को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजस्व क्षेत्र का है।
पिथौरागढ़ पुलिस के अनुसार गंगोलीहाट के राजस्थ क्षेत्र बुगली के डूमरी निवासी शीला देवी पत्नी दीवान सिंह पिछले साल 29 सितम्बर को यकायक लापता हो गयी थी। राजस्व पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की लेकिन गुमशुदा का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद इस मामले को गंगोलीहाट नियमित पुलिस को सौंप दिया गया।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-08-06-at-5.47.55-PM-4-1024x758.jpeg)
इस मामले में पुलिस को शीला देवी के देवर बबलू की भूमिका संदिग्ध लगी। उसे सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने मामले पर से पर्दा उठा दिया। आरोपी ने बताया कि उसकी अपनी भाभी से अवैध संबंध थे। इस दौरान उसकी भाभी गर्भवती हो गयी। वह गर्भ गिराने से इनकार करने लगी और उस पर साथ रहने का दबाव बनाने लगी।
इसके लिये वह तैयार नहीं था। इसीलये उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनायी। योजना के मुताबिक उसने घटना वाले दिन 29 सितम्बर को मृतका को पिथौरागढ़ बुलाया और वापस गांव लौटते वक्त गुरना मंदिर के पास गहरी खाई में धक्का मार कर फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर एसडीआरएफ की मदद से खोजबीन की गयी। मौके से दुपट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी बबलू निवासी डूमरी, हाल निवासी चंद्रभागा पुल ऐंचोली, पिथौरागढ़ को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-2-4.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-1-4.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-6.jpeg)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)