![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220118-WA0044-1-818x1024.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-15-at-5.10.48-PM-1-2.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-15-at-5.10.48-PM-3.jpeg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि लालकुआं उनके लिये सियासी मौत का कुआं साबित होगा। उन्होंने दावा किया कि श्री रावत यहां से चुनाव हारेंगे।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
बेबाक तरीके से बात करने वाले श्री बहुगुणा ने हल्द्वानी में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में इस बार मिथक टूटेगा और भाजपा दुबारा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद भाजपा सरकार ने अपने वादे पूरे किये। प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले गयी।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-08-06-at-5.47.55-PM-4-1024x758.jpeg)
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी खुद उत्तराखंड से विशेष लगाव रखते हैं और वह प्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना चाहते हैं। केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में करोड़ों की विकास योजनायें संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है और प्रधानमंत्री की देहरादून व हल्द्वानी रैली से माहौल बदल गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा पार्टी के घोषणा पत्र पर नजर बनाये हैं ताकि दूसरे चरण में शेष कार्यों को पूरा करने के साथ ही नयी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस की भी आलोचना की और कहा कि पिछली दो जगह से चुनाव हारने वाले श्री हरीश रावत इस बार लालकुआं से भी हारेंगे।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-6.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-1-4.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-2-4.jpeg)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)