Sunday, June 7, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

कांग्रेस के सेनापति रावत के लिये एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
January 24, 2022
in उत्तराखंड, कुमाऊँ, नैनीताल, राजनीति
कांग्रेस के सेनापति रावत के लिये एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई
Share the news

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर बिसात बिछ गयी है। भाजपा व कांग्रेस की ओर से सैनिकों की घोषणा भी कर दी गयी है लेकिन कांग्रेस के सेनापति हरीश रावत अभी भी रणभूमि में उतरने को लेकर सौ फीसदी तैयार नहीं हैं। वह कहां से चुनाव लड़ेंगे, यह तय नहीं कर पा रहे हैं। वर्ष 2017 के चुनाव की तरह हरिद्वार ग्रामीण से लड़ेंगे या फिर कुमाऊं को अपनी कर्मभूमि बनायेंगे।

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने को लेकर एकदम तैयार है। उसने धामी को नेता घोषित किया है। भाजपा ने नामांकन से ऐन पहले 59 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर कांग्रेस से बाजी भी मार ली। कांग्रेस की ओर से भी बीती देर रात को 53 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गयी है। पर कांग्रेस अभी भी 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय नहीं कर पायी है। जिन सीटों पर पार्टी उम्मीदवार तय नहीं कर पायी है उनमें नरेन्द्र नगर, टिहरी, देहरादून कैंट, डोईवाला, ऋषिकेश, ज्वालापुर, झबरेड़ा, रूड़की, खानपुर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण, चौबट्टाखाल, लैंसडॉन, सल्ट, लालकुआं, कालाढूंगी व रामनगर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉

अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, अंदर सो रहे दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, अंदर सो रहे दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

June 6, 2026
नैनीताल में फायर सेफ्टी ऑडिट: 23 संस्थानों का हुआ अग्नि सुरक्षा ऑडिट

नैनीताल में फायर सेफ्टी ऑडिट: 23 संस्थानों का हुआ अग्नि सुरक्षा ऑडिट

June 5, 2026
फर्जी हथियार लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 पिस्टल और 65 कारतूस बरामद

फर्जी हथियार लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 पिस्टल और 65 कारतूस बरामद

June 5, 2026
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से गूंजा हल्द्वानी, दरगाह और स्कूल परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से गूंजा हल्द्वानी, दरगाह और स्कूल परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण

June 5, 2026

यही नहीं खास बात यह है कि सूची में हरीश रावत, हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत व पार्टी के उपाध्यक्ष रणजीत रावत के नाम शामिल नहीं हैं। हरीश रावत तो खुद पार्टी के सेनापति हैं। उन्होंने दावा किया है कि वह चुनाव अभियान समिति के प्रभारी हैं। इसके बावजूद वह अपने चुनाव लड़ने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। वह कौन सी सीट से चुनाव लडेंगे यह तय नहीं कर पाये हैं।

दरअसल हरीश रावत की मुश्किल यह है कि कुमाऊं में जिन सीटों पर अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किये गये हैं, उनमें सभी सीटें वर्तमान में भाजपा के पास हैं। वर्तमान में उनके विधायक हैं। ऐसे में रावत सौ फीसदी सुरक्षित सीट की तलाश में हैं। उन्हें अल्पसंख्यक बहुल सीट की तलाश है।

कयास लगाये जा रहे हैं कि रावत के लिये हरिद्वार ग्रामीण व रामनगर सीट सबसे मुफीद हो सकती है लेकिन हरिद्वार ग्रामीण से चुनाव लड़ने पर उनके राजनीतिक विरोधी इसे बड़ा मुद्दा बना सकते हैं। इसके बाद माना जा रहा है कि रामनगर सीट उनके लिये अधिक फायदेमंद हो सकती है। यहां अल्पसंख्यकों की संख्या यहां अच्छी खासी है लेकिन हरीश रावत को यहां से अपने धुर विरोधी रणजीत रावत से खतरा है। रणजीत रावत, हरीश रावत के लिये आसानी से मैदान खाली कर देंगे इसमें संशय है।

इनके अलावा हरीश रावत के पास कम विकल्प बचे हैं। माना जा रहा है कि अंत में वह लालकुआं से भी भाग्य आजमा सकते हैं लेकिन भाजपा भी इस स्थिति से वाकिफ है और उसने पहले से इस सीट पर अभी पत्ते साफ नहीं किये हैं। ऐसे में हरीश रावत के लिये एक तरफ कुआं तो दूसरी ओर खाई वाली स्थिति हो गयी है।

गौरतलब है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में हरीश रावत दो-दो विधानसभाओं हरिद्वार ग्रामीण व किच्छा से एक साथ चुनाव लड़े थे लेकिन वह दोनों जगह से बुरी तरह से हार गये थे। इसीलिये वह इस बार फूंक फूंक कर कदम उठा रहे हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Previous Post

ब्रेकिंग न्यूज़- उत्तराखंड में कोरोना का असर कम, आज मिले 3727 कोरोना संक्रमित, 5 की मौत

Next Post

जोशी, धामी ने झंडी दिखा सभी विस क्षेत्रों में भेजे प्रचार रथ

Next Post
जोशी, धामी ने झंडी दिखा सभी विस क्षेत्रों में भेजे प्रचार रथ

जोशी, धामी ने झंडी दिखा सभी विस क्षेत्रों में भेजे प्रचार रथ

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In