केलाखेड़ा, शक्तिगढ़ नगर पंचायतों के अध्यक्ष के लिये 19 मई को होगा मतदान

केलाखेड़ा, शक्तिगढ़ नगर पंचायतों के अध्यक्ष के लिये 19 मई को होगा मतदान

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद की केलाखेड़ा व शक्तिगढ़ (अनारक्षित) नगर पंचायतों के रिक्त अध्यक्ष पदों के चुनाव 19 मई को होंगे। इस चुनाव का 21 मई को मतगणना होगी। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों नगर पंचायतों के में उप चुनाव मतपत्रों से होंगे। साथ ही इस दौरान केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से कोरोना महामारी को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से किया जायेगा।
अधिसूचना के अनुसार पांच व छह मई को दस बजे से पांच बजे तक नामांकन पत्र जमा किये जा सकेंगे। सात मई को नामांकन पत्रों की जांच व अगले दिन दो बजे तक नाम वापसी होगी। आठ अप्रैल को ही तीन बजे से चुनाव चिन्हों का वितरण किया जायेगा। आगामी 19 मई को मतदान होगा व 21 को मतगणना होगी।

केलाखेड़ा, शक्तिगढ़ नगर पंचायतों के अध्यक्ष के लिये 19 मई को होगा मतदान

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News