जंगल में घास काटने गई वृद्ध महिला को बाघ ने उतारा मौत के घाट

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। अभी-अभी एक दुःखद समाचार सामने आया है, जहाँ जंगल में घास काटने गई महिला के ऊपर बाघ ने हमला कर दिया है, जिसमें वृद्ध महिला की मौत हो गई है। आपको बता दें कि मामला काठगोदाम क्षेत्र के भदयूनी गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय महिला जानवरों के लिए जंगल मे घास काटने के लिए गई थी, ऐसे में घात लगाए बैठे बाघ ने महिला पर हमला कर दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई है। वही वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News