निवेशकों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले गिरफ्तार

हल्द्वानी। जनता की गाढ़ी कमाई का गबन करने वाले विजन सोशल सोसायटी व विदित अक्षय विजन निधि लिमिटेड कम्पनी के दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 2022 में कम्पनी ने निवेशकों की जमा धनराशि का गबन कर फरार होने पर थाना हल्द्वानी पर एफआईआर दर्ज कराई गयी थी। पुलिस ने जांच के आधार पर हल्द्वानी पुलिस टीम ने बीते महीने सोसायटी के निदेशक अरविन्द पन्त निवासी सोल्जर्स कालोनी हल्द्वानी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इधर पुलिस ने फरार आरोपी आनन्द सिंह निवासी जवाहरज्योति दमुवाढूगा व सन्तोष पन्त निवासी काठगोदाम को नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतलवाल हल्द्वानी हरेन्द्र चैधरी, एसएसआई विजय मेहता, महेन्द्र प्रसाद, कानि भगवान सिंह, घनश्याम सिंह रौतेलो आदि मौजूद थे।

Read more

Local News