Saturday, September 19, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

नैनीताल जिले में निजी स्कूल और कोचिंग संस्थानों की होगी सुरक्षा जांच, 19 मानकों पर होगा ऑडिट

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
June 24, 2026
in उत्तराखंड, कुमाऊँ, नैनीताल
फुटपाथों पर चलेगा प्रशासन का डंडा, अतिक्रमण मुक्त होंगे पैदल मार्ग, हर सप्ताह चलेगा अभियान
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल/हल्द्वानी। विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए जनपद में संचालित सभी निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के आदेश पर अब इन संस्थानों में फायर सुरक्षा, भवन की मजबूती, सीसीटीवी व्यवस्था, आपदा प्रबंधन समेत 19 महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच की जाएगी। निरीक्षण के बाद 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपनी होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, संरक्षा, स्वास्थ्य और आपदा जोखिम को कम करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में स्कूलों और संस्थानों में हुई आगजनी एवं अन्य दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की समीक्षा का निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार पहले से गठित संयुक्त निरीक्षण समितियां अब अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का भी निरीक्षण करेंगी। जांच के दौरान संस्थानों की मान्यता, पंजीकरण, संचालन की अनुमति, फायर एनओसी की वैधता और अग्निशमन उपकरणों की स्थिति की जांच की जाएगी।

इसके साथ ही फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, स्प्रिंकलर सिस्टम, हाइड्रेंट, आपातकालीन निकास व्यवस्था, भवन की संरचनात्मक सुरक्षा, विद्युत वायरिंग, डीजी सेट, गैस भंडारण और अन्य संभावित जोखिमों का भी परीक्षण किया जाएगा। कक्षाओं, सीढ़ियों, गलियारों और निकासी मार्गों की स्थिति के साथ छात्रों की संख्या के अनुसार बैठने की व्यवस्था की भी समीक्षा होगी। प्रशासन यह भी जांच करेगा कि संस्थानों में आपदा प्रबंधन योजना, इवैक्यूएशन प्लान, मॉक ड्रिल, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण और आपातकालीन सूचना व्यवस्था उपलब्ध है या नहीं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था, प्राथमिक उपचार सुविधा, स्वच्छ पेयजल, शौचालय व्यवस्था और स्कूल वाहनों के सुरक्षा मानकों की भी जांच होगी।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर जांचा जाए। निरीक्षण के दौरान संस्थानों को सभी आवश्यक दस्तावेज और अनुमति पत्र उपलब्ध कराने होंगे। गंभीर खामियां मिलने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संयुक्त निरीक्षण समितियों को 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ख़बर शेयर करें -

यह भी पढ़ें 👉

छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व, कुमाऊं विश्वविद्यालय ने जारी किया नया आदेश

September 18, 2026
15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

September 18, 2026
अंकिता भंडारी प्रकरण और UPI शुल्क को लेकर सुमित हृदयेश ने उठाए सवाल

अंकिता भंडारी प्रकरण और UPI शुल्क को लेकर सुमित हृदयेश ने उठाए सवाल

September 18, 2026
टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

September 18, 2026
Previous Post

नगर निगम हल्द्वानी की कार्यकारिणी बैठक में आय बढ़ाने पर जोर, बेहतर सुविधाओं के लिए बनाई रणनीति

Next Post

हल्द्वानी में आग की दो घटनाओं के बाद प्रशासन सख्त, फायर हाइड्रेंट की होगी जांच, बड़े संस्थानों का होगा सेफ्टी ऑडिट

Next Post
हल्द्वानी में आग की दो घटनाओं के बाद प्रशासन सख्त, फायर हाइड्रेंट की होगी जांच, बड़े संस्थानों का होगा सेफ्टी ऑडिट

हल्द्वानी में आग की दो घटनाओं के बाद प्रशासन सख्त, फायर हाइड्रेंट की होगी जांच, बड़े संस्थानों का होगा सेफ्टी ऑडिट

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

© 2026, Haldwani Express News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub