देहरादून। उत्तराखंड राज्य सरकार ने बीते दिनों भाजपा के दस वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न दायित्व से नवाजा है। राज्य सरकार ने भाजपा के नेता एवं पूर्व महामंत्री सुरेश भट्ट को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष का दायित्व सौपा है। दायित्व मिलने के बाद प्रथम बार देहरादून पहुंचे दायित्वधारी सुरेश भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सीएम धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सुरेश भट्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
साथ ही सुरेश भट्ट ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उसका बखूबी निर्वहन करेंगे और राज्य के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाने में सरकार के सहायक के रूप में काम करेंगे। गौरतलब है कि सुरेश भट्ट दो हरियाणा में भाजपा संगठन महामंत्री एवं उत्तराखंड एक बार महामंत्री के रूप के अपनी सेवाएं दे चुके हैं, तथा दोनों राज्यों में भाजपा सरकार को लाने में अपनी निर्णायक भूमिका निभा चुके हैं।