हल्द्वानी। वार्ड नंबर 37 में भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट और पार्षद पद की प्रत्याशी विद्या देवी के समर्थन में चौफला चौराहे पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने दमुवाढूंगा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए मालिकाना हक दिलाने, सीवर लाइन बिछाने, सड़कों का जाल बिछाने, और कूड़े के नियमित डोर-टू-डोर कलेक्शन की बात कही। उन्होंने क्षेत्रवासियों को एक स्वच्छ और सुंदर शहर का वादा किया और भाजपा के विकास कार्यों पर भरोसा जताने की अपील की।
वार्ड 37 की पार्षद पद की प्रत्याशी विद्या देवी ने अपने पिछले पांच वर्षों के विकास कार्यों को गिनाते हुए कमल के निशान पर वोट डालने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों को हल करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर निवर्तमान मेयर जोगेंद्र पाल रौतेला, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट और काठगोदाम मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी ने भी जनता को संबोधित किया। नेताओं ने भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए स्थानीय मुद्दों के समाधान का भरोसा दिलाया। सभा में पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा रेणू अधिकारी, निर्मल चमियाल, महेश भारती, मनमोहन प्रकाश, और अन्य भाजपा नेताओं के साथ वार्ड 36 से पार्षद प्रत्याशी मुन्नी बिष्ट सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।