हल्द्वानी नगर निगम चुनाव: बढ़े 29 हजार मतदाता, कांग्रेस-भाजपा में कड़ी टक्कर

हल्द्वानी नगर निगम चुनाव: बढ़े 29 हजार मतदाता, कांग्रेस-भाजपा में कड़ी टक्कर

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी में इस बार नगर निकाय चुनाव पहले से ज्यादा रोचक होने जा रहा है। जहां एक ओर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर की स्थिति बन रही है, वहीं मतदाताओं की संख्या में हुई बढ़ोतरी ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। साल 2018 में हुए निकाय चुनावों में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में 2,13,181 मतदाता थे, जो अब बढ़कर 2,42,487 हो गए हैं। यानी कुल 29,306 नए मतदाता इस बार अपनी भूमिका निभाएंगे। बढ़ी हुई मतदाता संख्या को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन विभाग ने चुनावी तैयारी के लिहाज से व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की हैं। 

हल्द्वानी नगर निगम चुनाव: बढ़े 29 हजार मतदाता, कांग्रेस-भाजपा में कड़ी टक्कर
हल्द्वानी नगर निगम चुनाव: बढ़े 29 हजार मतदाता, कांग्रेस-भाजपा में कड़ी टक्कर

इस बार 11 नए सेक्टर, 2 जोन, 26 बूथ और 13 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। अब नगर निगम क्षेत्र में कुल 31 सेक्टर, 6 जोन, 289 बूथ, 96 मतदान केंद्र और 60 वार्ड हैं।चुनाव के इस महासमर में भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट और कांग्रेस के ललित जोशी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। दोनों ही दलों ने मतदाताओं को साधने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि, जिला निर्वाचन विभाग ने निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान के साथ-साथ सुचारू मतगणना सुनिश्चित करने का दावा किया है। हल्द्वानी नगर निगम चुनाव इस बार न केवल बढ़े हुए मतदाताओं की वजह से चर्चा में है, बल्कि कांग्रेस और भाजपा के बीच हो रही सीधी टक्कर के कारण भी पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

Advertisement

हल्द्वानी नगर निगम चुनाव: बढ़े 29 हजार मतदाता, कांग्रेस-भाजपा में कड़ी टक्कर
हल्द्वानी नगर निगम चुनाव: बढ़े 29 हजार मतदाता, कांग्रेस-भाजपा में कड़ी टक्कर

Read more

Local News