मंगल पड़ाव में बनेगा नगर निगम कॉम्प्लेक्स, व्यापारियों के सुझावों पर महापौर ने की चर्चा

  • गजराज सिंह बिष्ट ने व्यापारियों को दिया हितों और सुविधाओं का ध्यान रखने का भरोसा
  • नगर निगम और कारोबारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

हल्द्वानी। मंगल पड़ाव में प्रस्तावित नगर निगम कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों से संवाद शुरू कर दिया है। इसी क्रम में महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर निगम के व्यापारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स और उससे जुड़ी भविष्य की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिन्हें महापौर ने गंभीरता से सुना। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि कॉम्प्लेक्स के निर्माण और भविष्य की व्यवस्थाओं में व्यापारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। 

मंगल पड़ाव में बनेगा नगर निगम कॉम्प्लेक्स, व्यापारियों के सुझावों पर महापौर ने की चर्चा

व्यापारियों के सुझाव और सहयोग के आधार पर बेहतर व्यवस्था विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के विकास के साथ स्थानीय व्यापारियों की सुविधाओं और हितों के प्रति भी प्रतिबद्ध है। महापौर ने कहा कि व्यापारियों और नगर निगम के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी विषयों का सकारात्मक समाधान निकालना प्राथमिकता है। बैठक में नगर आयुक्त असीमा गोयल सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।

Advertisement

Read more

Local News