जिलाधिकारी नैनीताल धीराज की नई सकारात्मक पहल

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/ नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के विशेष प्रयासों से जनपद में स्वरोजगार के अवसरों को बढाने व बेमौसमी सब्जी एंव पुष्पोत्पादन को बढावा देने के उद्देश्य से जनपद में पहली बार जिला प्लान के अन्तर्गत 90 प्रतिशत सब्सिडी पर जी॰आई॰ स्ट्रक्चर्ड, स्टील फ़्रेम्ड एवं बांस के फ़्रेम में निर्मित लगभग 600 पॉलीहाउस का वितरण किया जा रहा है।

साथ ही व्यवसायिक रूप में पुष्प उत्पादन एंव सघन बेमौसमी सब्जी उत्पादन करने हेतु 100 से 600 वर्गमी0 के जीआई पाइप में भी सघन कलस्टर के रूप में तथा ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वंय सहायता समूहों को भी खनन न्यास निधि से 100 से 500 वर्ग मी0 आकार के पॉलीहाउस स्वरोजगार करने हेतु प्रदान किये जा रहे।

श्री गर्ब्याल ने कहा कि जनपद में अधिक से अधिक एवं गरीब परिवारों को लाभान्वित करने के लिए स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना के आधार पर परिवारों तथा बेरोज़गारों को प्राथमिकता दी जा रही है, अतः जो भी व्यक्ति,समूह इस योजना का लाभ उठाना चाहते है वह अपने ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकरी या जनपद स्तर में मुख्य उद्यान अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

जिलाधिकारी नैनीताल धीराज की नई सकारात्मक पहल

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News