हल्द्वानी। बैणी सेना के गठन के एक साल पूर्ण होने व स्वच्छता अभियान और यूजर चार्ज की वसूली ममें उल्लेखनीय योगदान करने के लिए पुरस्कृत होने पर हल्द्वानी के मेयर डा. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला व एमएनए पंकज उपाध्याय ने उन्हें बधाई दी है। बता दें कि नगर निगम हल्द्वानी द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों कं संगठन बैणी सेना का गठन 31 अक्टूबर 2022 को हुआ था। एमएनए पंकज उपाध्याय ने बताया कि देश की 50 सर्वोत्तम अभ्यास में बैणी सेना के द्वितीय श्रेणी आने पर नई दिल्ली में पुरुस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने बैणी सेना की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि गठन के बाद नगर निगम के 57 वार्डो में 50 हजार परिवारों का सर्वेक्षण कर डाटा संकलित करने, आवंटित वार्डोें में घर-घर जाकर कूड़ा गाडी पहुंचना, कूड़ावाहनों से कूड़ा ट्रचिंग ग्राउण्ड में पहुंचाना, कूड़स और पालीथिन के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाना, यूजर चार्ज एकत्र करना, यूजर चार्ज का 25 प्रतिषत राशि लगभग 500 महिलाओं के खाते में आने से उनकी आजीविका में सुधार आदि शामिल है।
बैणी सेना ने स्वच्छता यात्रा अम्बिकापुर एवं दिल्ली में प्रतिभाग किया है तथा उन्हें केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उनके कार्यो को देखते हुए 15 अगस्त 2023 को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और 28 सितंबर 2023 को उत्तराखण्ड के राज्यपाल ने राजभवन देहरादून में आमंत्रित किया। साथ ही उन्होंने जनजागरुकता कार्यक्रम, डेंगू उन्मूलन, मेरी माटी मेरा देश सामाजिक कार्यों में सहभागिता तथा जनभागीदारी कर उल्लेखनीय कार्य किये हैं। इधर बैणी सेना के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने पर महापौर डा. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने बैणी सेना, पर्यावरण मित्रों स्वच्छता कार्य में लगे कर्मचारियों, स्वच्छता समितियों को शुभकामनाएं दी गयी।