हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/खटीमा। उत्तराखंड में खटीमा में वन विभाग के सुरई वन रेंज में वन्य जीव संघर्ष में एक तेंदुए की मौत हो गयी। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर नष्ट कर दिया है।रेंजर सुधीर कुमार ने बताया कि बताया कि रविवार को वन सुरक्षाकर्मी गश्त पर थे। इसी दौरान एक तेंदुए का शव दिखायी दिया। शव के आसपास दो बाघ मंडराते नजर आये। वन कर्मियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
कुमार ने बताया कि बाघ काफी देर तक मौके पर डटे रहे। वह टीम के साथ लौट गये। तीसरी बार जब वह फिर सुरक्षाकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तो बड़ी मशक्कत के बाद बाघों से तेंदुए के शव को कब्जे में लिया गया। उन्होंने कहा कि बाघ व तेंदुए के बीच हुए संघर्ष में तेंदुए की जान चली गयी। दो चिकित्सकों की टीम ने मौके पर तेंदुए का पोस्टमार्टम किया और इसके बाद शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें