सिडकुल में 32 लाख की चोरी के मामले का खुलासा, फैक्ट्री चालक गिरफ्तार

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर स्थित सिडकुल फैक्ट्री से 32 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी को अंजाम फैक्ट्री मालिक के चालक ने दी है। पुलिस आरोपी को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। उधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बलजिंदर जीत सिंह ने बताया कि कल शनिवार को 112 पर फैक्ट्री मालिक के पुत्र प्रतीक तुलस्यान द्वारा सूचना दी गयी कि उसकी फैक्ट्री से 32 लाख रूपये की चोरी हो गयी है। इसके बाद पंतनगर पुलिस मौके पर पहुंची।

एसएसपी के निर्देश पर पृथक पृथक टीमों का गठन किया गया। सबसे पहले फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया। इसमें चोर पहचान छुपाने के लिये मुंह को ढक कर अंदर घुसता दिखायी दिया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर फैक्ट्री मालिक राजेन्द्र तुलस्यान व उनके पुत्र प्रतीक को दिखायी तो उन्होंने आरोपी की पहचान अपने चालक मोहित गुप्ता के रूप में की।

Advertisement

इसके बाद आरोपी मोहित गुप्ता पुत्र श्याम सुंदर गुप्ता निवासी ग्राम बोदला, थाना कारगिल, आगरा को प्रीत बिहार स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से चोरी गये 32 लाख रूपये के साथ ही अन्य बहुमूल्य सामान भी बरामद कर लिया गया है।
फैक्ट्री मालिक ने बताया कि घटना के अगले दिन आरोपी ड्यूटी पर नहीं गया। आरोपी नकाब पहन कर फैक्ट्री के अंदर घुसा और उसने सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिये सबसे पहले यूपीएस को बंद कर दिया। इसके बाद रुपयों पर हाथ साफ किया। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी के साथ इस षड्यंत्र में फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी तो शामिल नहीं हैं।

सिडकुल में 32 लाख की चोरी के मामले का खुलासा, फैक्ट्री चालक गिरफ्तार

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News