जनता दरबार मे डीएम ने सुनी फरियादियों के समस्याएं, अधिकांश समस्याएं मौके पर ही की निस्तारित

जनता दरबार मे डीएम ने सुनी फरियादियों के समस्याएं, अधिकांश समस्याएं मौके पर ही की निस्तारित
जनता दरबार मे डीएम ने सुनी फरियादियों के समस्याएं, अधिकांश समस्याएं मौके पर ही की निस्तारित

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। बुधवार को जनता दरबार में फरियादियों द्वारा प्रमुख समस्याओं में सड़क, पानी, शिक्षा, बीमारी ईलाज, प्रमाण-पत्र, मुआवजा, आर्थिक सहायता, मोबाइल नेटवर्क, शौचालय, रोजगार आदि से सम्बन्धित 34 समस्यायेें एवं शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण करते हुये अवशेष समस्याओं को जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई मे पंजीकृत समस्याओं को समयावधि मेे निस्तारित करना सुनिश्चित करें, तथा कृत कार्यवाही से आवेदन कर्ता को भी अवगत करायें। उन्होने कहा कि समस्याओं की निस्तारण की मानिटरिंग भी की जायेगी।

जनता दरबार मे डीएम ने सुनी फरियादियों के समस्याएं, अधिकांश समस्याएं मौके पर ही की निस्तारित

जनता दरबार मे ग्राम हरिपुर गांगू निवासी दीप चन्द्र पाठक ने अपने पत्र के द्वारा अवगत कराया कि वर्ष 2015 मे रिलांयस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड कम्पनी द्वारा टावर अधूरा छोड दिया है, वर्तमान में कम्पनी द्वारा टावर निर्माण का कार्य नही किया जा रहा है। पाठक ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि टावर को उक्त स्थान से हटाने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सिटी मजिट्रेट को स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित कम्पनी को तलब कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

जनता दरबार मे डीएम ने सुनी फरियादियों के समस्याएं, अधिकांश समस्याएं मौके पर ही की निस्तारित

टनकपुर रोड वार्ड न0 12 निवासी बसन्ती देवी ने कहा कि मेरी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है तथा मेरी उम्र 66 वर्ष हो गई है। बसन्ती देवी ने आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को आर्थिक सहायता हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

जनता दरबार मे डीएम ने सुनी फरियादियों के समस्याएं, अधिकांश समस्याएं मौके पर ही की निस्तारित


रिटेल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसियेशन द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि रिटेलर अपने रिटेल काउन्टर पर औषधियां थोक व्यवसाइयों से खरीदते है। थोक व्यवसायी आम उपभोक्ता को खुलेआम औषधियां उपलब्ध करा रहे हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने ड्रग अधिकारी को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
प्रशांत अग्रवाल निवासी रामपुर रोड द्वारा अवगत कराया कि रामपुर रोड गली न0 2 डा0 कपूर के सामने दमयन्ती गोस्वामी के प्रथम तल के निर्माण कार्य को क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण द्वारा सील किये जाने के बावजूद द्वितीय तल पर निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने सचिव विकास प्राधिकरण को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News