
हल्द्वानी। सम्पूर्ण भारत वर्ष में बीती 1 जुलाई से सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर भारत सरकार ने पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इसी क्रम में जनपद नैनीताल में भी सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ वृद्ध स्तर पर समय-समय पर अधिकारियों के द्वारा ग्राउंड ज़ीरो पर उतरकर अभियान चलाया जा रहा है।


वही आज 31 जुलाई रविवार को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन व नायब तहसीलदार सचिन कुमार ने संयुक्त रूप से अपनी टीम के साथ बरेली रोड नवीन मंडी क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया कर छापेमारी की।

आपको बता दे कि टीम ने छापेमारी के दौरान नवीन मंडी में बनी कई दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी की। जिसमें श्रीजी रोप स्टोर, जनता जनरल स्टोर में टीम ने लगभग 3 कुंटल सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद किया। जिसको टीम ने अपने कब्ज़े में ले लिया है। तथा दुकान स्वामी का लगभग एक लाख रुपये का चालान किया।

सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने बताया कि सिंगल न्यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ चले अभियान के क्रम में आज निगम प्रशासन, जिला प्रशासन, एवं प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए बरेली रोड नवीन मंडी से लगभग 3 कुंटल सिंगल यूज प्लास्टिक ज़प्त किया हैं।