हल्द्वानी/कालाढूंगी। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल के कालाढूंगी मंडल द्वारा मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड महामंत्री सुरेश भट्ट, क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत, मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी व मंडल के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठित पार्टी हैं, जिसमें अनुशासन अत्यधिक महत्वपूर्ण है। भट्ट ने कहा कि आने वाले निकाय एवं लोक सभा चुनाव में हम लोग अपना पूरा सहयोग पार्टी के प्रत्याशी को जिताने में करेंगे।
वही भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी नगर मण्डल की कार्यसमिति बैठक नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल की अध्यक्षता में रूद्राक्ष बैंकट हाॅल नवाबी रोड हल्द्वानी में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि एवं वक्ता जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री मजहर नईम नवाब, अजय राजौर, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश आर्या, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन अरोरा, मण्डल प्रभारी दिनेश खुल्बे जी ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारम्भ किया तत्पश्चात अतिथि व प्रभारी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों हेतु दिशानिर्देशित किया तथा भाजपा के केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया व भाजपा को कार्यकर्ता आधारित पार्टी बताया और निरंतर विजय हेतु बधाई दी तथा 2024 की तैयारियों का जायजा लिया।