![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2021/09/Lameha-10x2-5-1024x344.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-09-14-at-11.24.28-AM-1024x643.jpeg)
संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष महबूब अली ने जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रदीप बिष्ट, जिला प्रभारी विवेक साह व अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इन्तजार हुसैन की संस्तुति एवं वरिष्ठ नेतृत्व से विचार विमर्श कर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला नैनीताल के विभिन्न मण्डलों के अध्यक्षों की घोषणा करते हुए, आशा व्यक्त की है कि सभी मण्डल अध्यक्ष अपने-अपने दायित्व का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वाहन करेंगे और पार्टी व संगठन का विस्तार करते हुए मजबूती प्रदान करेंगे।
मंडल अध्यक्ष बनने वालों में शादाब मलिक को हल्द्वानी उत्तरी मण्डल व जाकिर खान को लालकुआं मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया। वही दोनों मण्डल अध्यक्षों के मनोनयन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जनों ने बधाई दी।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-09-14-at-12.00.56-PM-1024x704.jpeg)
बधाई देने वालों में शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, केन्द्रीय मन्त्री अजय भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक नवीन दुम्का, दीवान सिंह बिष्ट, संजीव आर्या, गजराज बिष्ट, प्रकाश रावत, मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, जिला महामन्त्री प्रदीप जनौटी, कमल नयन जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री तरूण बंसल, प्रकाश हरबोला, रेनू अधिकारी, मण्डल अध्यक्ष देवीदयाल उपाध्याय, नारायण सिंह बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट, अजय राजौर, प्रताप बिष्ट, विनीत अग्रवाल, पवन चौहान, संदीप शर्मा, अनिल कपूर डब्बू आदि लोगों ने उज्जवल भविष्य की कामना की।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-08-06-at-5.47.55-PM-3-1024x758.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-08-19-at-5.44.23-PM-3-1024x680.jpeg)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)