हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से सेना के जवान के लापता होने की खबर है। जवान के गायब होने की सूचना उसके दामाद की ओर से दी गयी। पुलिस की ओर से रविवार को चलाये गये खोज अभियान में जवान के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।
पिथौरागढ़ पुलिस के अनुसार 14 जनवरी को प्रादेशिक सेना के जवान की गुमशुदा होने की जानकारी मिली। लापता जवान के दामाद राजेन्द्र सिंह बोरा पुत्र लक्ष्मण सिंह बोरा की ओर से कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गयी कि उनके ससुर प्रादेशिक सेना में पिथौरागढ़ के कासनी में तैनात थे।
गत 14 जनवरी को यकायक वह लापता हो गये। उनका मोबाइल भी बैरक में ही था। उनका तब से कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता जवान की ढूंढखोज शुरू कर दी है। पुलिस के जवान, डाग स्क्वायड व सेना की ड्रोन टीम की ओर से आज लापता जवान के लिये खोज अभियान चलाया गया।
इस दौरान सेना के पूरे क्षेत्र को खंगाला गया। घने जंगलों में ड्रोन व डाग स्क्वायड की मदद से खोज अभियान चलाया गया। यही नहीं कासनी बाजार, एपीएस, जाखनी रोड, टनकपुर तिराहा, रोडवेज बस स्टेशन पर लापता जवान के बारे में जानकारी ली गयी। होटल ढाबों में भी जांच की गयी लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। अब गुमशुदा की तलाश के लिये पुलिस की ओर से जवान के पम्पलेट सार्वजनिक स्थानों में चस्पा किये गये हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें