एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी बोले, हमारी सरकार बनने पर यूपी में दो सीएम और तीन डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी बोले, हमारी सरकार बनने पर यूपी में दो सीएम और तीन डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में हमारे गठबंधन की सरकार बनी तो दो मुख्यमंत्री और तीन उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी चुनाव के लिए गठबंधन की भी घोषणा कर दी है। इस मौके पर उनके निशाने पर भाजपा के साथ-साथ विपक्षी समाजवादी पार्टी भी रही।

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने दलितों को साधने की पूरी कोशिश की। दलित और ओबीसी वोट बैंक को मुसलमान के साथ लाकर एक नया राजनीतिक समीकरण बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने सीएम और डिप्टी सीएम का ऐलान कर इन वर्गों को साधने का प्रयास किया है।

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी बोले, हमारी सरकार बनने पर यूपी में दो सीएम और तीन डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे

ओवैसी ने शनिवार को कहा कि 95 प्रतिशत सीटों पर भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के उम्मीदवार खड़े होंगे। किस पार्टी के उम्मीदवार कहां चुनाव लड़ेंगे, यह बात तय की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भागीदारी परिवर्तन मोर्चा अलायंस के कन्वीनर बाबू सिंह कुशवाहा होंगे। अगर गठबंधन को सत्ता मिलती है तो 5 साल के कार्यकाल में दो मुख्यमंत्री होंगे, जिनमें एक दलित समाज और एक ओबीसी समाज का होगा। 3 डिप्टी सीएम होंगे, जिनमें एक मुस्लिम समाज का होगा।

असदुद्दीन ओवैसी ने भागीदारी परिवर्तन मोर्चा को आम लोगों के बीच ले जाने की अपील की। उन्होंने तमाम सहयोगी दलों से कहा कि आबादी के हिसाब से प्रतिनिधित्व इस वर्ग को नहीं मिल रहा है। एआईएमआईएम इस प्रकार की स्थिति में बदलाव का प्रयास करेगी। ओवैसी ने भाजपा के साथ-साथ समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने सत्ता में आने के लिए समाज का इस्तेमाल करने और बाद में उन्हें भुलाने की भी बात कही। गठबंधन में जन अधिकार पार्टी और बामसेफ को भी शामिल किया गया है।

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी बोले, हमारी सरकार बनने पर यूपी में दो सीएम और तीन डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News