हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के आठवें राउंड में भी अभिषेक गोस्वामी ने अपनी बढ़त बनाए रखी। इस राउंड में उन्हें 92 मत मिले, जबकि कमल बोरा को 84 और मोहम्मद अरशद को 9 वोट हासिल हुए। कुल 188 मतों की गिनती में गोस्वामी का पलड़ा भारी रहने से समर्थकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।







