हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में अध्यक्ष पद पर अभिषेक गोस्वामी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। छठे राउंड में गोस्वामी को 100 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कमल बोरा को 81 और मोहम्मद अरशद को 8 वोट हासिल हुए। वहीं सातवें राउंड में गोस्वामी को 144 मत मिले, जबकि कमल बोरा को 79 और मोहम्मद अरशद को 9 वोट प्राप्त हुए। हर राउंड में बढ़त का अंतर बढ़ने से समर्थकों में उत्साह का माहौल है।







