हल्द्वानी। हल्द्वानी से लापता नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने मुजफ्फरनगर से बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि छह दिन पूर्व बनभूलपुरा थाने में जवाहर नगर क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियां गायब हो गई थी। उनके साथ वनभूलपुरा क्षेत्र के एक नाबालिग बालक के जाने का मामला भी दर्ज कराया गया था। इस मामले की रिपोर्ट वनभूलपुरा थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया था।
पुलिस ने जांच में पाया कि दोनों बालिकाओं को पहले नाबालिग अपनी बहन निशा पत्नी उजैर उर्फ आसिफ निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं के पास ले गया। इस षड्यंत्र में मौ. अब्दुल शमी उर्फ भोला भी शामिल मिल रहा। पुलिस ने अपहृत बालिकाओं को रेलवे स्टेशन मंसूरपुर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से बरामद किया गया। साथ ही नाबालिग बालक को भी बरामद कर लिया गया। आरोपियों में आमिल निवासी ग्राम बिहारी थाना सिखेडा जिला मुजफ्फरनगर, निशा पत्नी उजैर निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं, उजैर निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं, अब्दुल समी निवासी लाइन नम्बर 17 थाना बनभूलपुरा और विधि विवादित किषोर षामिल हैं।






