हल्द्वानी। सम्पूर्ण भारत वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर 75वे आज़ादी का अमृत महाउत्सव मनाया जा रहा है। इसके साथ 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ भी पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा भारत वर्ष मना रहा है। इसी क्रम आज 13 अगस्त शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव में हिस्सा लेते हुए मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र बनभूलपुरा के युवाओं ने एक तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220813-WA0078-1024x766.jpg?v=1660402878)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/08/bc271d0f121caf0e7b37ad9c9c99ccb76450085c9b0aae3957b7d8e335fc371f.0.webp)
आपको बता दें कि तिरंगा बाइक रैली में बनभूलपुरा के सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। तिरंगा बाइक रैली का प्रारंभ लाइन नम्बर 08 हुआ, तथा रैली लाइन नम्बर 17, इंदिरा नगर, बरेली रोड, नैनीताल रोड, तिकोनिया चौराहे, रेलवे बाज़ार होते हुए वापस लाइन नम्बर 08 में समाप्त हुई। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता इस्लाम मिकरानी व अरशद अय्यूब ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर हर्षोल्लास के साथ उत्सव को मनाने की अपील की। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज को अपने-अपने घरों में फहराने की अपील की।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)