युवा कांग्रेस ने सहायक नगर आयुक्त को सौपा ज्ञापन

संवाददाता-अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। कांग्रेस युवा प्रदेश महासचिव उत्तराखंड हृदयेश कुमार व महानगर महासचिव महिला काँग्रेस भावना रावत के नेतृत्व में वार्ड 36 कुमाऊँ कालोनी की भारी बरसात के चलते सुरक्षा दीवार टूट जाने से स्थानी लोगो के घरों में घुसे मलबे को जल्द हटाने की मांग को लेकर नगर सहायक आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम को ज्ञापन दिया।

युवा काग्रेस प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार आर्या ने कहां कि पुल निर्माण तत्काल आपदा मद से करवाया जाए, वरना यूथ काग्रेस आंदोलन को मजबूर होगी।

इस मौके पर महानगर महासचिव महिला काँग्रेस भावना रावत, पंकज अधिकारी, संगीता आर्या, खष्टी देबी, पुष्पा देबी, सोनू आगरी, संगीता आर्या समेत दर्जनों लोग थे।

युवा कांग्रेस ने सहायक नगर आयुक्त को सौपा ज्ञापन

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News