
हल्द्वानी। उत्तराखंड यूथ कांग्रेस सह-प्रभारी ठाकुर अभव्या चौहान के प्रथम बार हल्द्वानी आगमन पर यूथ कांग्रेस हल्द्वानी विधानसभा अध्यक्ष मोकिन सैफी के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सह-प्रभारी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बता दें कि हल्द्वानी पहुँचने पर सह-प्रभारी अभव्या चौहान ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उत्तराखंड सहित हल्द्वानी के विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की।
इधर हल्द्वानी पहुँची यूथ कांग्रेस उत्तराखंड सह-प्रभारी अभव्या चौहान ने हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश, एवं यूथ कांग्रेस उत्तराखंड पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस से भी मुलाकात की। इस दौरान यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मिमांशा आर्य, प्रदेश महासचिव आसिफ अली, जिला अध्यक्ष हर्षित भट, सुहैल सीड आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

