मुख्यमंत्री ने शहर में रिंग रोड, आईएसबीटी व अतिक्रमण के सवालों पर क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने शहर में रिंग रोड, आईएसबीटी व अतिक्रमण के सवालों पर क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने शहर में रिंग रोड, आईएसबीटी व अतिक्रमण के सवालों पर क्या कहा?

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्य पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय जनपदीय दौरे पर विगत दिवस नैनीताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल आयोजित काफी कार्यक्रमों में भी शिरकत की, वही कार्यक्रमों के दौरान उनके द्वारा कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया।

वही आज 9 सितंबर दिन गुरुवार को सीएम धामी द्वारा नैनीताल में नैना देवी मंदिर में पहुँचकर माँ नैना देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत सीएम धामी द्वारा मौसम खराब होने की वजह से कार द्वारा हल्द्वानी गौलापार स्टेडियम स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान किया, जहाँ पहुँचकर उन्होंने हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान किया।

इधर हेलीपैड पर पत्रकार बंधुओ से चंद मिनटों के लिए रूबरू हुए। इस दौरान पत्रकार बंधुओं के द्वारा सीएम धामी से कुछ सवाल पूछे गए। जिसमें मुख्य रूप से गौलापार स्थित आईएसबीटी, हल्द्वानी रिंग रोड व शहर में हो रहे अत्यधिक अतिक्रमण के संबंध में पूछा गया।

आईएसबीटी के संबंध में धामी द्वारा बताया गया कि संबंधित विभागों से सामंजस्य बनाकर जल्द से जल्द आईएसबीटी को शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
वही दूसरी ओर रिंग रोड के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि रिंग रोड का काम भी जल्द से जल्द शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

साथ ही मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया कि हल्द्वानी शहर में आए दिन जाम की स्थिति रहती है, जिसकी एक मुख्य वजह अतिक्रमण है। इस पर मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि अतिक्रमण के कारण जनता को परेशानी होती है, इसके संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है, जिससे कि जनता को कोई परेशानी ना हो।

मुख्यमंत्री ने शहर में रिंग रोड, आईएसबीटी व अतिक्रमण के सवालों पर क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने शहर में रिंग रोड, आईएसबीटी व अतिक्रमण के सवालों पर क्या कहा?

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News