नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से घायलों को खाई से निकलकर उपचार के लिए अस्पताल पहुँचा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231113-WA0010-576x1024.jpg)
जानकारी के अनुसार तड़के सुबह एक इको सवारी वाहन जौरासी खैरना के पास खाई में गिर गई। वाहन में सवार छः लोगो में से पांच लोग घायल हो गए और एक की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार अपने अधिनिस्थो और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुँचे। टीम ने खाई से घायलों को निकालकर उपचार के लिए भेजा, और मृतक के शव को पुलिस के सुपुर्द किया।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231113-WA0012-1024x576.jpg)
बताया जा रहा है कि पाचो घायल पिथौरागढ़ के बेरीनाग के है, जिनके नाम हरीश कुमार पुत्र जोगाराम, सूरज सिंह पुत्र पान सिंह, जितेंद्र डसीला पुत्र राम सिंह डसीला, संतोष मेहर पुत्र मेहर कुमार, हरीश कुमार पुत्र तारा राम शामिल हैं। तो वही मृतक छतर सिंह पुत्र डिगर सिंह पिथौरागढ़ के डीडीहाट का रहने वाला है।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)