सड़क हादसे में दो की मौत, चार घायल

सड़क हादसे में दो की मौत, चार घायल

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/नैनीताल। नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लाक में शुक्रवार को एक वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ ब्लाक के छतोला गांव निवासी सुरेश राम अपने परिजनों के साथ बोलेरो वाहन संख्या टीए 9858 में सवार होकर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान गांव से पहले चालक सुरेश राम वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन खाई में जा गिरा। घटना पर चीख पुकार मच गयी।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने सुरेश राम व चार साल की पीहू को मृत घोषित कर दिया। मृतक आपस में चाचा-भतीजी बताये जा रहे हैं। यह भी जानकारी मिली है कि इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

Advertisement


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News