लखीमपुर खीरी में हुई घटना से सिख समुदाय के खासा रोष, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

लखीमपुर खीरी में हुई घटना से सिख समुदाय के खासा रोष, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी में हुई घटना से सिख समुदाय के खासा रोष, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। शहर के सिख संगत ने नेता प्रतिपक्ष नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम नरेंद्र जीत सिंह कोहली ‘रोडू’ के नेतृत्व में लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर एक ज्ञापन राष्ट्रपति भारत गणराज्य को नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा प्रेषित किया।

नरेंद्र जीत सिंह रोडू ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा ने अपने वाहन काफिले से प्रदर्शन कर रहे किसानों को कुचल दिया, जिसमें 4 किसानों की मौत हो गई और दर्जनों किसान घायल हो गए, जिससे समूचे भारतवर्ष में जनता आक्रोशित है। उन्होंने कहा अति शीघ्र हत्यारे व उसके साथियों की गिरफ्तारी की जाए।

लखीमपुर खीरी में हुई घटना से सिख समुदाय के खासा रोष, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

वही परमजीत सिंह कोहली ने कहा कि इस घटना को हुए 1 सप्ताह का समय हो चुका है, किंतु हत्यारा अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है उत्तर प्रदेश पुलिस भाजपा शासन के दबाव में काम कर रही है।

इस दौरान गुरविंदर सिंह भसीन, सुरेंद्र पाल सिंह, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, अमरदीप सिंह, चरणजीत सिंह, कंवलजीत सिंह, परविंदर सिंह प्रिंस, गुरशरण सिंह , सुरेंद्र पाल सिंह, राजीव वालिया, नरेंद्र सिंह सूरी, जसप्रीत सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

लखीमपुर खीरी में हुई घटना से सिख समुदाय के खासा रोष, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News