Thursday, July 30, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

साइबर ठगों पर एसटीएफ का शिकंजा जारी, जून में 2.63 करोड़ रुपये की ठगी की रकम बचाई

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
July 1, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल, देहरादून
साइबर ठगों पर एसटीएफ का शिकंजा जारी, जून में 2.63 करोड़ रुपये की ठगी की रकम बचाई
Share the news
  • 1930 हेल्पलाइन से त्वरित कार्रवाई, साइबर पीड़ितों की रकम कराई गई होल्ड, एसएसपी एसटीएफ ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

देहरादून। उत्तराखंड में साइबर अपराधियों के खिलाफ एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है। साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसटीएफ के अधीन संचालित राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 कंट्रोल रूम ने जून 2026 में साइबर अपराध पीड़ितों की करीब 2.63 करोड़ रुपये की धनराशि सुरक्षित कराई है। एसटीएफ का कहना है कि साइबर ठगी की शिकायत मिलते ही तत्काल बैंक खातों को फ्रीज कर पीड़ितों की रकम बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के अपराध मुक्त देवभूमि अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा-निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देश पर साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ ने साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के लिए 1930 हेल्पलाइन को सक्रिय रखा है, जिसके जरिए ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराया जा रहा है। एसटीएफ के अनुसार साइबर हेल्पलाइन 1930 की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए फॉलोअप टीम का गठन किया गया है। इस टीम ने जून माह में साइबर अपराध के मामलों में करीब 2.68 करोड़ रुपये की धनराशि होल्ड कराई है। एसटीएफ की कार्रवाई में कई मामलों में पीड़ितों की बड़ी रकम बचाई गई। पंतनगर निवासी कपिल सुखीजा ने ई-मेल आईडी हैक कर सामान ऑर्डर करने के नाम पर हुई 4.20 लाख रुपये की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी रकम होल्ड कराई। 

यह भी पढ़ें 👉

उपनिरीक्षक सुशील जोशी बने कोतवाल, एसएसपी ने कंधों पर सजाए सितारे

उपनिरीक्षक सुशील जोशी बने कोतवाल, एसएसपी ने कंधों पर सजाए सितारे

July 30, 2026
नए अनुबंध के शासनादेश पर भड़के उपनल कर्मचारी, वापस न लेने पर कानूनी लड़ाई की चेतावनी

नए अनुबंध के शासनादेश पर भड़के उपनल कर्मचारी, वापस न लेने पर कानूनी लड़ाई की चेतावनी

July 30, 2026
उरेडा परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई

विजिलेंस ट्रैप पर बवाल: राजस्व कर्मियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

July 30, 2026
उरेडा परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई

रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का बड़ा प्रहार: सितारगंज तहसील के संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक ₹14 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

July 29, 2026

वहीं रुद्रपुर निवासी महेश हलधर के साथ हुए ऑनलाइन फ्रॉड मामले में 2.38 लाख रुपये की ठगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 1.21 लाख रुपये की धनराशि सुरक्षित कराई गई। देहरादून निवासी राजा राम के यूपीआई फ्रॉड मामले में भी कार्रवाई करते हुए 1.04 लाख रुपये से अधिक की रकम होल्ड कराई गई। हरिद्वार के बहादराबाद निवासी कंचन देवी गुप्ता के साथ हुए अनाधिकृत बैंकिंग फ्रॉड में 18 लाख रुपये की ठगी की शिकायत मिली थी, जिसमें एसटीएफ की टीम ने करीब 14.60 लाख रुपये की धनराशि होल्ड कराने में सफलता हासिल की। इसके अलावा हरिद्वार सिडकुल क्षेत्र की निवासी रेणू देवी के ऑनलाइन फ्रॉड मामले में भी कार्रवाई कर 40 हजार रुपये की रकम सुरक्षित कराई गई। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे साइबर ठगी से बचने के लिए सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए देना अपराध है। किसी भी परिस्थिति में एटीएम कार्ड, ओटीपी, पिन और यूपीआई पिन साझा न करें। उन्होंने बताया कि पुलिस, सीबीआई या ईडी अधिकारी बनकर डराने वाले साइबर अपराधियों से सतर्क रहें, क्योंकि कोई भी सरकारी एजेंसी ऑनलाइन गिरफ्तारी नहीं करती। इसके अलावा फर्जी निवेश योजनाओं, सोशल मीडिया पर मिलने वाले आकर्षक ऑफर, टेलीग्राम आधारित निवेश और कम समय में ज्यादा मुनाफे के लालच से बचने की अपील की गई है। एसटीएफ ने आम जनता से कहा है कि साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते ठगी की रकम को सुरक्षित कराया जा सके।

Previous Post

SIR अभियान की निगरानी अब मंडलायुक्त करेंगे, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए फील्ड विजिट और जांच के निर्देश

Next Post

उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, मदरसा बोर्ड खत्म कर शुरू हुआ नया शिक्षा मॉडल

Next Post
उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, मदरसा बोर्ड खत्म कर शुरू हुआ नया शिक्षा मॉडल

उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, मदरसा बोर्ड खत्म कर शुरू हुआ नया शिक्षा मॉडल

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In