चन्द्रयान-3 की सकुशल लैंडिंग पर सपा प्रभारी ने दी बधाई

हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने चन्द्रयान-3 की सकुशल लैंडिंग पर समस्त देशवासियों एवं समस्त वैज्ञानिकों व उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि ये भारत वर्ष के लिए सबसे बड़ा गौरव का पल हैं, कि दुनिया में सबसे पहले चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर भारत का तिरंगा लहराया। जिससे पूरी दुनिया में भारत वर्ष का तो शीश ऊँचा हुआ ही साथ ही तमाम भारत वसियों का सीना भी चोड़ा हो गया।

Advertisement

मतीन सिद्दीक़ी ने कहा जिस मेहनत और लगन से हमारे देश के वैज्ञानिकों व उनकी टीम ने इस कार्य को अंजाम तक पहुँचाया है। उन्होंने कहा हम सब देश वासियों को आगे भी अपने देश के हर वर्ग और विभाग से यही उम्मीद है कि सब लोग एक जुट होकर देश के उज्जवल भविष्य के लिये कार्य करेंगे और तब वह दिन दूर नहीं होगा कि भारत दुनिया का सबसे ताक़तवर व प्रगतिशील देश कहलाएगा।

चन्द्रयान-3 की सकुशल लैंडिंग पर सपा प्रभारी ने दी बधाई

Read more

Local News