Monday, August 17, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

नैनीताल में SIR की रफ्तार तेज, 2.30 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस वितरित

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
August 17, 2026
in उत्तराखंड, कुमाऊँ, नैनीताल
नैनीताल में SIR की रफ्तार तेज, 2.30 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस वितरित
Share the news
  • 6.93 लाख मतदाता प्रारूप सूची में दर्ज, 69,318 नोटिसों पर सुनवाई पूरी, 34,000 से अधिक दावे-आपत्तियां प्राप्त

हल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत नैनीताल जिले में मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सोमवार को हल्द्वानी तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में नोटिस वितरण, दावे-आपत्तियों और उनके निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। जिले की प्रारूप निर्वाचक नामावली में 6,93,325 मतदाता पंजीकृत हैं। मतदाता सूची में संभावित विसंगतियों की जांच के लिए जारी 2,35,085 नोटिसों में से 2,30,222 नोटिस संबंधित मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं, जबकि अब तक 69,318 नोटिसों पर सुनवाई पूरी की जा चुकी है। SIR के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की तकनीकी प्रक्रिया से नैनीताल जिले में 1,88,054 प्रकरण Anomaly और 47,031 प्रकरण No Mapping श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। इन मामलों में संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी कर जांच और सुनवाई की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉

DM का सख्त रुख:  अवैध फैक्ट्री होगी सील, सरकारी जमीन पर कब्जे और चार मंजिला निर्माण की होगी जांच, आपदा कार्यों में कथित गड़बड़ी पर 7 दिन में रिपोर्ट तलब

DM का सख्त रुख:  अवैध फैक्ट्री होगी सील, सरकारी जमीन पर कब्जे और चार मंजिला निर्माण की होगी जांच, आपदा कार्यों में कथित गड़बड़ी पर 7 दिन में रिपोर्ट तलब

August 17, 2026
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 7 दिन में 3,985 चालान, 134 वाहन सीज

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 7 दिन में 3,985 चालान, 134 वाहन सीज

August 17, 2026
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में शान से लहराया तिरंगा, महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संदेश

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में शान से लहराया तिरंगा, महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संदेश

August 15, 2026
मुख्यमंत्री आवास में शान से लहराया तिरंगा, धामी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

मुख्यमंत्री आवास में शान से लहराया तिरंगा, धामी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

August 15, 2026

दावे-आपत्तियों के तहत अब तक फार्म-6 के 12,450, फार्म-7 के 11,599 और फार्म-8 के 7,190 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे और अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो। बैठक में बताया गया कि SIR के तहत नोटिसों पर सुनवाई तथा दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसके बाद 15 सितंबर 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है या नाम, पता, आयु, फोटो सहित किसी विवरण में त्रुटि है तो निर्धारित अवधि में फार्म-6, फार्म-7 अथवा फार्म-8 के माध्यम से दावा या आपत्ति दर्ज कराएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी मामलों का निस्तारण पारदर्शी और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा। बैठक में एसडीएम हल्द्वानी मोनिका, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे, नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Previous Post

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, तीरथ सिंह रावत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी

Next Post

DM का सख्त रुख:  अवैध फैक्ट्री होगी सील, सरकारी जमीन पर कब्जे और चार मंजिला निर्माण की होगी जांच, आपदा कार्यों में कथित गड़बड़ी पर 7 दिन में रिपोर्ट तलब

Next Post
DM का सख्त रुख:  अवैध फैक्ट्री होगी सील, सरकारी जमीन पर कब्जे और चार मंजिला निर्माण की होगी जांच, आपदा कार्यों में कथित गड़बड़ी पर 7 दिन में रिपोर्ट तलब

DM का सख्त रुख:  अवैध फैक्ट्री होगी सील, सरकारी जमीन पर कब्जे और चार मंजिला निर्माण की होगी जांच, आपदा कार्यों में कथित गड़बड़ी पर 7 दिन में रिपोर्ट तलब

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In