हल्द्वानी। हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र की महिला के साथ दुष्कर्म व अश्लील फ़ोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देने के आरोप में उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी को बनभूलपुरा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के अंतर्गत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना बनभूलपुरा क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश के संभल निवासी आरोपित रेहान से उसका प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते आरोपित रेहान पीड़िता को कई बार होटल लेकर गया, जहाँ आरोपित रेहान ने जबरन पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया तथा आरोपित रेहान ने पीड़िता के कुछ अशलील फ़ोटो भी बना लिए।
पीड़िता के अनुसार बीती 21 मार्च को आरोपित रेहान हल्द्वानी आया और पीड़िता को धमकी देने लगा कि अगर पीड़िता उससे नही मिली तो वह उसके फ़ोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा और खुद आत्महत्या कर लेगा। आगे पीड़िता ने कहा कि वह बीती 23 मार्च को बाज़ार जा रही थी, तो आरोपित रेहान ने पीड़िता को रास्ते मे रोक लिए और अपने साथ कार में ले जाने लगा तथा जान से मारने की भी धमकी देने लगा। इधर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रेहान के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है तथा आरोपी रेहान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।